Vindhya Corridor के कार्य में तेजी लाने का निर्देश, गंगा किनारों पर कटान के स्थाई उपाय पर जोर: Jitin Prasad

उत्तर प्रदेशVindhya Corridor के कार्य में तेजी लाने का निर्देश, गंगा किनारों पर...

Date:

मिर्ज़ापुर। विंध्याचल पहुँचे प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने माँ विन्ध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।दर्शन के बाद वह अष्टभूजा गेस्ट हाउस में पहुँचे जहाँ पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।विंध्य कॉरिडोर सहित सभी योजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।

Also Read : Ghaziabad News: CM योगी की बड़ी कार्यवाही, भूमि घोटाले में IAS निधि केसरवानी निलंबित

वहीं विंध्याचल दर्शन के बाद विंध्य कॉरिडोर प्रगति कार्य का भी मंत्री ने स्थलीय निरीक्षण कर  परियोजना के बारे में जानकारी हासिल की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने  कहा कि भाजपा सरकार ने मुझे जो जिम्मेदारी प्रदान की है उसपर पूर्ण रूप से कार्य करूँगा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजना है विन्ध्य कॉरिडोर इसमें जो भी बाधाएँ संभावित है उन पर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करूँगा । यहाँ के जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करूँगा ।

Also Read : UP News: थाना परिसर में किशोरी से दुष्कर्म के बाद पूरा थाना लाइन हाजिर, Akhilesh Yadav ललितपुर रवाना

हरिद्वार में हरि की पौड़ी, अयोध्या में राम की पौड़ी की तर्जपर विन्ध्य की पौड़ी के निर्माण व गंगा के किनारों पर कटान के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा प्रश्न है , इसके लिए लोकनिर्माण विभाग, सिचाई विभाग व अन्य विभागों से बात कर कटानों पर स्थाई योजना बनाने की बात करूँगा।  अष्टभुजा  गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ  बैठक के बाद  मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा कि मेरा सौभाग्य की विंध्य कॉरिडोर जैसे परियोजना के निर्माण कार्य में सयोग करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा अधिकारियों को कहा गया है।परियोजना में कोई भी विलंब नहीं होना चहिए।इसके अलावा भ्रष्टाचार पर जीरो टोरलेन्स रखा जाएगा।इस पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, बीजेपी  नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हैदराबाद में पत्नी की बेरहमी से हत्या, झगड़े के बाद पति ने कथित तौर पर काटा गला

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज हत्या का...

आयुष्मान भारत और हेल्थ इंश्योरेंस में क्या अंतर है?

आज के समय में स्वास्थ्य खर्च लगातार बढ़ रहे...

आयुष्मान भारत योजना में कौन-कौन सी बीमारियां कवर होती हैं?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) देश के...