Site icon Buziness Bytes Hindi

Jio जल्द लॉन्च करेगा शॉर्ट वीडियो ऐप, जाने इसकी पूरी डिटेल्स !

Jio Short Video Platform

टेक डेस्क। Jio बहुत जल्द Facebook और Instagram को टक्कर देने वाला है, ये टेलीकॉम कंपनी खुद का शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है। इसका नाम ‘Platform’ होगा और ये बिलकुल Facebook और Instagram की Reels जैसा काम करेगा। बता दे, jio ने Rolling Stone India और Creativeland Asia के साथ पार्टनरशिप कर इसको लॉन्च करने की तैयारी की है।

कंपनी ने अभी तक इंटरफेस और अन्य डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन जितना पता चला है उस हिसाब से ये Instagram के Reels की तरह होगा। साथ ही इसमें बेहतर ग्रोथ और मोनिटाइजेशन ऑप्शन शानदार होगा।

Jio Short Video Platform

Jio Short Video Platform जनवरी 2023 में लॉन्च किया जाएगा, इसका उपयोग पहले 100 फाउंडिंग मेंबर्स इनवाइट सिस्टम से ही ऐप का उपयोग कर सकेंगे। प्रोफाइल पर गोल्ड टिक वेरिफिकेशन से उनकी पहचान की जाएगी और नए मेंबर्स को जोड़ने के लिए रिक्वेस्ट भेजेंगे।

कंपनी ने ये भी कहा है, की इस ऐप से ज्यादा पैसा कमा सकते है। इसमें रैंक और रेप्युटेशन के आधार पर पैसा दिया जाएगा, साथ ही क्रिएटर्स को उनके प्रोफाइल पर ‘Book Now’ का बटन मिलेगा।

Exit mobile version