Site icon Buziness Bytes Hindi

Jio Happy New Year Offer: जियो लेकर आया है अनलिमिटेड कॉलिंग्स के साथ 1.5GB डेटा


Jio Happy New Year Offer: जियो लेकर आया है अनलिमिटेड कॉलिंग्स के साथ 1.5GB डेटा

भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) अपने उपभोगताओ के लिए लेकर आया है नया प्रीपेड प्लान (Jio New Prepaid Plan) जिसे हैप्पी न्यू ईयर ऑफर (Jio Happy New Year Offer) का नाम दिया गया है। इस नए प्लान के तहत यूजर्स को 300 से ज्यादा दिन की वैलिडिटी,  हाई-स्पीड डेटा, जियो ऐप्स और फ्री कॉलिंग की सुविधा प्राप्त होगी।  

क्या है Jio Happy New Year ऑफर 

नए साल पर Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए लेकर आया है नया ऑफर जिसमे आपको 336 दिनों की वैलिडिटी प्राप्त होगी और इसके साथ 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी दी जाएगी। अतः इस प्लान से कुल आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी जिसके साथ अनलिमेटेड कॉलिंग और रोज़ का 1.5 जीबी डेटा भी दिया जाएगा।

Read also- बायजूस ने मैथ्स लर्निग प्लेटफॉर्म जियोजेब्रा का अधिग्रहण किया  

इसके अतरिक्त इस ऑफर के अंदर आपको रोज़ के100 एसएमएस, जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होगा। इस प्लान की जानकारी देते हुए कंपनी ने इस प्लान की वैद्यता 2 जनवरी 2022 तक ही रखी है जिसकी कीमत 2545 रुपये है।  

आपको बतादे की टेलीकॉम कंपनी जियो ने इस ऑफर की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट और माई जियो मोबाइल ऐप पर डाल दी है जहा से आप रिचार्ज कर सकते है।  

Exit mobile version