कब्र से निकाले जिन्ना सिर्फ पाकिस्तान में ही चलेंगे

उत्तर प्रदेशकब्र से निकाले जिन्ना सिर्फ पाकिस्तान में ही चलेंगे

Date:


कब्र से निकाले जिन्ना सिर्फ पाकिस्तान में ही चलेंगे

  • राजनाथ सिंह बोले, यूपी को बुआ चाहिए ना बबुआ वह मांगे सिर्फ बाबा

जौनपुर। शनिवार को जौनपुर में आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्ना को किस कब्र से निकाल रहे हो। वह पाकिस्तान के जनक होंगे हिंदुस्तान के नहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी को ना बुआ चाहिए ना बबुआ उसे तो सिर्फ बाबा चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री के निशाने पर खासकर अखिलेश यादव रहे और उन्होंने सपा अध्यक्ष के जिन्ना वाले बयान को लेकर कई बार तंज कसा।

Read also: अमित शाह के जैम पर अखिलेश यादव का जवाब

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता मनीष तिवारी ने अपनी किताब में लिखा है कि 26 नवंबर 2011 के आतंकवादी हमले के बावजूद के बाद कांग्रेस सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। लेकिन मोदी सरकार में आतंकवाद के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की जाती है। पुरी और पुलवामा की घटना इसका उदाहरण है कि यदि कोई भारत के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा तो इस पार ही नहीं बल्कि उस पार जाकर भी उसका सफाया कर दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम किसी को छोड़ेंगे नहीं लेकिन हमें छेड़ने वाले को हम छोड़ेंगे भी नहीं।

Read also: रैपिड एन्टीजेन टेस्टिंग को बढ़ाने की आवश्यकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सभा को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत विरोधी तत्व एक साथ होकर धु्रवीकरण कर रहे हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्होंने भारत को अखंड बनाने के लिए कार्य किया था उनके कार्यक्रम को छोड़ कुछ लोग राष्ट्र को तोड़ने वाले जिन्ना की तारीफ करने में जुटे थे। सीएम योगी ने कहा, ऐसे लोग साढे़ 4 साल तक प्रदेश में दंगा नहीं करा पाए और ना ही अपहरण का कारोबार और अराजकता बढ़ा पाए। भाजपा की इस कार्यकाल में बेटियों की सुरक्षा बढ़ गई और किसानों का हो रहा शोषण बंद करा दिया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related