जिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

मेरठ रीजनजिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Date:


जिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

  • नगर निगम की ठेकेदारी का काम दूसरे को दिलाने की रंजिश में कराई हत्या

मेरठ। बुधवार सुबह दौराला क्षेत्र में जिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा करते हुए दौराला पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ठेकेदारी का काम किसी अन्य को दिलाये जाने को लेकर हुए आपसी विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। दो दिन में ही हत्याकांड का खुुलासा किये जाने पर पुलिस की सराहना की जा रही है।

बुधवार सुबह सकौती स्थित नंगली रोड पर जिम ट्रेनर प्रवेन्द्र पुत्र महेन्द्र जाट निवासी सकौती की दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में दौराला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी थी।

आज दौराला पुलिस ने प्रवेन्द्र पर गोलियां चलाने वाले शिवा मलिक पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार निवासी खेडी गनी थाना फुगाना जनपद मु0 नगर उम्र 22 वर्ष तथा रजत राठी पुत्र सुधीर निवासी टिकरी थाना दोघट जनपद बागपत उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए वारदात में प्रयुक्त स्पलेण्डर मोटर साईकिल को बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड का मुख्य सूत्राधार अमित कुमार पुत्र सतवीर निवासी कुरमाली थाना बाबरी जनपद शामली हाल पता 311 भगवान प्लेस आबूलेन थाना सदर बाजार जनपद मेरठ उम्र करीब 33 वर्ष है। अमित कुमार नगर निगम की ठेकेदारी करता है। प्रवेन्द्र द्वारा उसके काम का काफी हिस्सा किसी अन्य को दिलाने के कारण अमित उससे रंजिश रखता था और इस बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था।

अमित ने ही शिवा व रजत से प्रवेन्द्र की हत्या कराई है। पुलिस ने अभियुक्त अमित मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त असलाह की बरामदगी हेतु पुलिस का प्रयास जारी है ।

दो दिन के भीतर हत्याकांड का खुलासा किये जाने से मृतक के परिजनों एवम् क्षेत्र की जनता द्वारा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है । गौरतलब है कि लगातार हुए दो हत्याओं से मेरठ पुलिस की साख पर बट्टा लग रहा था। वहीं विपक्षी पार्टियों के साथ वह सत्ताधारी भाजपा के भी निशाने पर आ रही थी। इस खुलासे से मेरठ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related