Site icon Buziness Bytes Hindi

सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट जगह , कम खर्च में कर सकते है खूब मजे


सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट जगह , कम खर्च में कर सकते है खूब मजे

अगर आप पक्षियों की चहचहाहट, नीले आकाश में उगते सूरज की लालिमा और नैसर्गिक वातावरण में वन्य जीवों को देखना चाहते है तो जिम कॉरबेट नेशनल पार्क एवं टाइगर रिजर्व की सैर परफेक्ट रहेगी | ये एक एडवेंचरस जगह है, हरियाली से भरपूर पहाड़ियों के बीच घने घास के मैदान देखने का अलग ही मजा है | 

Read also: देखिये और जानिए कौन से है भारत के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स

जिम कॉरबेट नेशनल पार्क उत्तराखंड का  वन्य एवं प्रकृति प्रेमियों का पसंदीदा स्थल रहा है। ये लगभग 520 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुआ है, यहां का जो आकर्षण है वो है रॉयल बंगाल टाइगर। इसके अलावा, यहां सांबर, बार्किंग डियर, हिरण, नीलगाय, एशियाई हाथी, बंदर, जैकल, कोबरा, पाइथन, रसेल्स वाइपर, मगरमच्छ आदि अन्य पशु-पक्षी निवास करते हैं।

जिम कॉरबेट नेशनल पार्क में बाहर कई रिजॉर्ट्स बने हुए हैं, जहां  वीकेंड का आनंद ले सकते हैं। यहां जंगल सफारी के अलावा रिवर रॉफ्टिंग, एंगलिंग, रॉक क्लाइंबिंग, ब्रिज स्लिदरिंग एवं रैपलिंग कर सकते हैं। आपको बता दे यहां पास ही कॉर्बेट वॉटरफॉल एवं म्यूज़ियम भी है, जहा जा सकते है | 

Read also: एडवेंचर का शौक रखते है तो बाली मे ले वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मजा

आपको बता दे घूमने का सबसे बेहतरीन समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है और मानसून में पार्क बंद होता है। इसके अलावा, सर्दियों में यहां के सभी ज़ोन खुले रहते हैं, आपको कई तरह के वन्यजीव देखने को मिल सकते हैं। वही, गर्मियों में नदी किनारे वन्यजीवों के दिखने की संभावना ज्यादा रहती है।

Exit mobile version