Gujarat Chunavi Dangal : गुजरात की राजनीती अब धीरे धीरे अपने चरम की और बढ़ रही है, सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस पार्टी में दांव पेंच शुरू हो गए हैं. इन्हीं दांव पेंचों के नतीजे में गुजरात में कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को गुजरात विरोधी और हिन्दू विरोधी बताकर उसका साथ छोड़ दिया, अब हार्दिक के आरोपों का जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को मैदान में उतारा है.
Also Read : Congress party in Himachal Pradesh: PK ने कहा- गुजरात, हिमाचल में हारेगी कांग्रेस
मेवानी ने हार्दिक पटेल के आरोपों पर जमकर पलटवार किया और लताड़ लगाईं। जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि पिछले 27 सालों से भाजपा के खिलाफ मज़बूत विपक्ष के रूप में लड़ रही कांग्रेस पार्टी को हार्दिक गुजरात विरोधी बता रहे हैं, क्या मज़ाक़ है. हार्दिक ने विधानसभा से लेकर सड़क बेरोज़गारी का मामला हो चके पेपर लीक का मामला या और कोई दलित, अल्पसंख्यक या आदिवासी विरोधी मामला हो, कांग्रेस पार्टी ने ही आवाज़ बुलंद की है. जिग्नेश ने कहा कि आदिवासियों के जल जंगल ज़मीन की लड़ाई कौन लड़ रहा है? कांग्रेस पार्टी। मुझे अभी फ़र्ज़ी मामले में गिरफ्तार किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता ही सड़क पर उतरे न?
जिग्नेश ने हार्दिक की महत्वाकांक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उन्होंने कुछ माँगा और नहीं मिला तो क्या आप पार्टी छोड़ दोगे? जिग्नेश ने कहा कि अभी उनकी उम्र ही क्या है 30 बरस, मैं 40 का हूँ, अभी बहुत उम्र पड़ी है. जिग्नेश ने कहा कि कोई राष्ट्रीय पार्टी किसी 30 वर्ष के व्यक्ति को कार्यकारी अध्यक्ष बनती है क्या? लेकिन हार्दिक को बनाया गया और क्या चाहिए।
Also Read : Gujarat chunavi dangal: गुजरात में शुरू होने वाला टॉप लीडरों के दौरों का दौर
इस सवाल पर कि उन्हें कोई काम नहीं दिया जा रहा था, जिग्नेश ने कहा कि इस देश में जिसको जनता के लिए लड़ना है उसके लिए काम ही काम है. हार्दिक के AAP में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जहाँ जाना चाहें जायँ लेकिन उसके लिए आप किसी भी तरह का आरोप लगा देंगे, उनको क्या एक ही दिन में सब कुछ चाहिए?
