Gujarat Chunavi Dangal : भगवा सरकार देश को धर्म के नाम पर बांट रही :- जिग्नेश मेवाणी

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal : भगवा सरकार देश को धर्म के नाम पर...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal : गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद हार्दिक ने जमकर कांग्रेस पर हमला बोला वही अब इनके पुराने साथ जिग्नेश मेवाणी ने हार्दिक पटेल और भगवा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की भाजपा देश को धर्म के नाम पर विभक्त करने में जुटी हुई है वही अगर हम बात कांग्रेस की करे तो कांग्रेस महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दे पर देश को जोड़ने का प्रयास करने में लगी हुई है। लेकिन अगर हम बात हार्दिक पटेल की करें तो उनके बयानों से स्पष्ट है कि वह अपनी आइडियोलॉजी से संघर्ष कर रहे हैं आज अचानक से उनके मन मे अडानी अम्बानी को लेकर इतना प्यार क्यों उमड़ा है इनके पीछे कोई विशेष कारण है।

Also Read :  Gujarat Chunavi Dangal : जिग्नेश ने हार्दिक को लगाई लताड़, आरोपों पर दिया करारा जवाब

उन्होंने आगे कहा आज राहुल गांधी के लिए स्टेट लीडरशिप से सैंडविच और चिकन सैंडविच पहुंचाए जाने की बात जिस प्रकार हो रही है वह बिलो द बेल्ट जाकर बोली गई है।  वही अगर हम हार्दिक की इन नीतीयो की बात कहे तो वह कांग्रेस के कर्तकर्ताओ का मनोबल तोड़ना चाहते हैं। लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारा मनोबल नहीं टूटेगा हम मजबूत है और कांग्रेस के समर्थन में है और अंत तक रहूंगा। वही मैं कांग्रेस के साथ कई हाँथ जोड़ लूंगा। 

वही मैं कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ा हूँ उसे परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। पिछले एक वर्ष से हार्दिक के भाजपा में जाने की अटकलें तेज है उनकी भाजपा नेताओं के साथ नजदीकियां भी रही अब अगर वह भाजपा में जाते है तो विचारधारा पर सवाल उठना मुनासिब है। हार्दिक आंदोलन के साथी थे उनकी सीधी पहुंच राहुल गांधी से थी। राहुल ने उन्हें कम समय मे बहुत सम्मान दिया और स्टार प्रचारक भी बनाया लेकिन उन्होंने पार्टी के लिए जिस प्रकार के शब्दों का उपयोग किया और राहुल गांधी को लेकर जो बोला वह उनकी ओछी सोच का प्रदर्शन करता है।

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal : हाँथ से गए हार्दिक के बाद अब कौन भेदेगा कांग्रेस के लिए पाटीदार समाज का लक्ष्य

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related