Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: जिग्नेश मेवानी पर अहमदाबाद में हमला

गुजरात में दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री प्रदीव सिंह जडेजा पर गंभीर और बेहद सनसनीखेज़ आरोप लगाते हुए कहा है कि अहमदाबाद में हुई जनसभा पर उनपर हुआ जानलेवा हमला पूर्व गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा के इशारों पर उनके गुंडों ने किया था. जिग्नेश मेवानी ने यह आरोप ट्वीट के ज़रिये लगाया है. बता देश कि जिग्नेश मेवानी सोमवार की शाम अहमदाबाद के वस्त्रल में नर्मदा अपार्टमेंट में एक जनसभा कर रहे थे तभी उन पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था।

जानकारी के मुताबिक जनसभा में कांग्रेस की अनुसूचित जाति विभाग के गुजरात चेयरमैन हितेंद्र पिथाड़िया भी मौजूद थे. उन्होंने दावा किया गया कि गुजरात के पूर्व गृह मंत्री प्रदीप सिंह जड़ेजा के लोगों द्वारा जनसभा में हमला किया गया और सभा को ज़बरदस्त बर्खास्त करने की कोशिश भी की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि ये हमला पुलिस की मौजूदगी में जो प्रदेश में भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोलता है. उन्होंने कहा कि इससे यह ज़ाहिर होता है कि भाजपा कितनी डरी हुई है.

बता दें कि गुजरात में भाजपा पिछले 27 सालों से सत्ता पर काबिज़ है. आने वाले विधान सभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सक्रियता से काफी परशान है और अब उसकी यह परेशानी इस तरह की घटनाओं से झलकने लगी है. कल AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एक ऑटो पर बैठकर एक ऑटो वाले के घर उसके आमंत्रण पर खाना खाने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने सिक्योरिटी का हवाला देकर उन्हें जाए से रोक दिया।

Exit mobile version