बिग बॉस ओटीटी 2 : जिया शंकर ने एल्विश यादव को पिलाया सर्फ का पानी

एंटरटेनमेंटबिग बॉस ओटीटी 2 : जिया शंकर ने एल्विश यादव को पिलाया...

Date:

विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2‘ में जब से यूट्यूबर एल्विश यादव की एंट्री हुई है। उसके बाद से ही घरवालो में खलबली मची हुई है. एक तरफ जिया शंकर, अविनाश सचदेव और फलक नाज़ और दूसरी तरफ यूट्यूबर। जैसे कि वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश यादव को घरवालों ने अपना असिस्टेंट बनाया था. उन्होंने काफी काम भी करवाया. लेकिन जैसे ही ये गेम पलटा. मतलब जैसे ही बिग बॉस ने एल्विश को घर का तानाशाह बनाया तो सभी की घिग्घी बंध गई. तीनों प्रतियोगियों ने तानाशाह की बात मानने से इनकार कर दिया. लेकिन इसके बाद तो जिया ने हद ही कर दी उन्होंने एल्विश को सर्फ़ वाला पानी पिला दिया. अब इस पर एक्स-कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी और अभिषेक मल्हान के भाई ने अपना का रिएक्शन दिया है.

दरअसल, बिग बॉस ने जैसे ही एल्विश यादव को तानाशाही की सत्ता सौंपी. इस तरह वह फॉर्म में आये. उन्होंने परिवार के सदस्यों को काम देना शुरू किया. इस दौरान उसने जिया शंकर से एक गिलास पानी मांगा. लेकिन एक्ट्रेस ने पानी में सर्फ मिलाकर उसे ले लिया और यूट्यूबर को दे दिया. जब उसने इसका एक घूंट पिया तो उसे इसका स्वाद अजीब लगा। उसने उसे मनीषा रानी को दिखाया और जब उस पानी को सूंघा तो पता चला कि उसमें साबुन मिला हुआ था।

जिया शंकर के दोस्तों ने सपोर्ट किया

एल्विश जिया के सामने बात रखता है। और उनसे कहते है कि हमारे घरो में तो ऐसा पानी नही पिलाया जाता है . शायद उनके यहां ऐसा सर्फ का पानी पिया जाता होगा. लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं होता. वहीं एक्ट्रेस को अपनी गलती पर कोई पछतावा नहीं है. इसके विपरीत अविनाश और फलक उनका ही समर्थन कर रहे थे. पूजा भट्ट भी इस पर उस तरह से रिएक्ट करती नजर नहीं आईं, जिस तरह वह दूसरे मुद्दों पर बोलती नजर आती हैं. इसलिए इसका फैसला वीकेंड का वार पर ही होगा.

आकांक्षा पुरी की प्रतिक्रिया

अब जब ये बात सोशल मीडिया पर फैली तो शेम ऑन जिया हैशटैग ट्रेंड करने लगा. ऐसे में अभिषेक मल्हान के भाई निश्चय मल्हान और पूर्व प्रतियोगी आकांक्षा पुरी ने प्रतिक्रिया दी। आरजे सिद्धार्थ कन्नन की पोस्ट से हैरान होकर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सचमुच??? आप सच बोल रहे हो? मैंने ये एपिसोड अभी तक नहीं देखा है लेकिन ये बेहद शर्मनाक है. ऐसा नहीं करना चाहिए था. यह पागलपन है।

अभिषेक मल्हान के भाई की प्रतिक्रिया

वहीं, यूट्यूबर ट्रिगर्ड इंसान उर्फ निश्चय मल्हान ने मेकर्स पर निशाना साधा है। लिखा, ‘अभी ट्विटर खोला और देखा कि ये क्या हो रहा है । ‘पुनीत सुपरस्टार को खुद पर हैंडवॉश डालने के कारण घर से निकाल दिया गया था और अगर उन्होंने एल्विश यादव के पीने के पानी में हैंडवॉश डाला तो क्या यह सही है?’ हालांकि, बाद में यह ट्वीट उनके हैंडल से डिलीट हो गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related