Site icon Buziness Bytes Hindi

1200 करोड़ रुपये घटी झुनझुनवाला की दौलत

Business: शेयर बाजार के बिग बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला को आज उतार चढ़ाव भरे बाजार में बड़ा झटका लगा है और Titan Company के शेयर में दर्ज हुई गिरावट के कारण आज इनका शेयर मार्केट में परफॉर्मेंस बेहद खराब रहा है। आज पिछले पांच दिन से तेजी के साथ आगे बढ़ रहे टाइटन के शेयर में एकदम से 13 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है जिसके बाद राकेश झुनझुनवाला की संपत्ति 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गई है जो उनके लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।

अगर हम जनवरी-मार्च 2022 की तिमाही की बात करें तो राकेश झुनझुनवाला की टाइटन कम्पनी के शेयर में 5.09 फीसदी की हिस्सेदारी थी जिसे उन्होंने घटाकर 5.05 फीसदी करदी है। वही इस साल की शुरुआत में टाइटन का शेयर 2,523.75 रुपये के स्तर पर था।
वही आज यानी 6 मई 2022 को टाइटन कंपनी के शेयर में गिरावट है और यह बीएसई में 2,220.40 रुपये के स्तर पर ट्रेंड कर रहा हैं। जानकारी के लिए बता दें अब तक कंपनी के शेयरों में 306 रुपये की गिरावट आई है। बताते चले अब तक टाइटन का शेयर 31,500 पर्सेंट का रिटर्न अपने निवेशकों को दे चुका है।
Exit mobile version