Site icon Buziness Bytes Hindi

झुनझुनवाला की सम्पत्ति में हुई 34 करोंड रुपये की बढ़ोत्तरी

Business:- टाटा ग्रुप की दिग्गज कम्पनी टाइटन ने ऐलान किया है कि इनके इन्वेस्टर बिग बुल राकेश झुनझुनवाला की सम्पत्ति में 34 करोंड रुपये की बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि मार्च 2022 में टाइटन कम्पनी का नफा 7 फीसदी घटा है। लेकिन नफा घटने के बाद भी कम्पनी ने अपने इन्वेस्टर्स को मुनाफा दिलाने की बात कही है। 

टाइटन एक ऐसी कम्पनी है जिंसमे झुनझुनवाला की बड़ी हिस्सेदारी है। जनवरी मार्च 2022 की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक टाइटन कम्पनी में राकेश झुनझुनवाला की 3.98 फीसदी की हिस्सदारी है। वही अगर हम इनकीं पत्नी की बात करें तो उनकी टाइटन कम्पनी में 1.07 फीसदी की हिस्सदारी है। 
अगर हम शेयर का अंकन करें तो राकेश के पास टाइटन कंपनी के 3,53,10,395 शेयर हैं। वहीं राकेश की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 95,40,575 शेयर हैं। अब इस स्थिति में हम अगर इनके नेटवर्थ की बात करें तो यह 7.15 करोड़ रुपये बढ़ेगा। आज मार्केट में टाइटन कंपनी का शेयर 2279 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
Exit mobile version