Site icon Buziness Bytes Hindi

लॉर्ड्स में झूलन देंगी अपने कैरियर को अंतिम विराम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगर बात करें तो बल्लेबाज़ी में जो मुकाम मिताली को हासिल है वहीँ मुकाम 6 फुट से ज़्यादा लम्बी भारत की सबसे कामयाब तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी को हासिल है. अगर एक बड़े अंग्रेजी अखबार की खबर को सच मानें तो झूलन 24 सितम्बर को इंग्लैंड के खिलाफ अपने क्रिकेट जीवन का अंतिम इंटरनेशनल मैच खेलती हुई नज़र आ सकती हैं. बता दें कि भारतीय महिला टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने के लिए सितम्बर में दौरा करेगी। BCCI ने शुक्रवार को टी20 और वनडे टीम का ऐलान कर दिया है.  

झूलन गोस्वामी का सेलेक्शन भी सिर्फ वनडे सीरीज के लिए ही हुआ है. अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा यानी आखिरी वनडे झूलन का फेयरवेल मैच होगा जो लॉर्ड्स में खेला जाएगा. भारत की सबसे तेज़ गेंदबाज़ ने आखिरी मैच पिछले 22 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. यह विश्व कप का मुकाबला था जो हेमिल्टन में खेला गया था, इस मैच में भारतीय टीम को 110 रनों से कामयाबी हासिल हुई थी, मैच में झूलन गोस्वामी ने 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे.  

Read also: Virat Kohli Asia Cup 2022: एशिया कप में विराट के बल्ले का दहाड़ना ज़रूरी

बता दें कि अभी हाल ही में भारतीय महिला टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया था. भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी मगर ऑस्ट्रेलिया को हरा पाने में नाकाम रही थी. कॉमनवेल्थ गेम्स झूलन को जगह नहीं मिली थी. मगर अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनका चयन किया गया है. झूलन के लिए क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले मैदान लॉर्ड्स पर क्रिकेट से सन्यास लेना एक बहुत बड़ा मौका होगा और यकीनन वह इस मौके को यादगार बनाना चाहेंगी।   

रिकार्ड्स की बात करें तो झूलन गोस्वामी ने अब तक 12 टेस्ट, 201 वनडे और 68 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान झूलन ने टेस्ट मैचों में 44, वनडे में 252 और टी20 में 56 विकेट लिए हैं. झूलन गोसवामी एकदिवसीय मैचों में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की एकमात्र महिला खिलाडी हैं, इसके अलावा वह मिताली राज के बाद 200 से ज़्यादा एकदिवसीय मैच खेलने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर हैं.

Exit mobile version