Site icon Buziness Bytes Hindi

टप्पू से अनबन की ख़बरों को जेठालाल ने बताया बकवास


टप्पू से अनबन की ख़बरों को जेठालाल ने बताया बकवास

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल और टप्पू के बीच अनबन की खबरें सुनने को मिली है. कहा जा रहा है कि उन दोनों के बीच ऑफ स्क्रीन कैमिस्ट्री वैसी नहीं है, जैसी ऑन स्क्रीन नजर आती हैं. बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दिलीप जोशी को एक्टर राज अनादकट से काफी नाराज चल रहे हैं. दो दिनों से ये खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिन पर अब खुद दिलीप जोशी ने चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने कड़क शब्दों में बता दिया है कि आखिर पूरा मामला है क्या.

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब दिलीप जोशी जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभा रहे हैं उनसे इस विवाद के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस खबरों का खंडन किया. उन्होंने कहा – ये सब बकवास है आखिर कौन ये फर्जी कहानियां बनाता है.

अक्सर को एक्टर्स के बीच विवाद की खबरें आती रहती हैं और जब भी कलाकारों से सवाल किया जाता है तो वो इन खबरों को नकारते ही हैं लेकिन असल सच्चाई कभी बाहर नहीं आती. फिलहाल दिलीप जोशी ने राज अनादकट संग किसी भी तरह के विवाद से इंकार कर दिया है तो हम उनकी बातों पर यकीन कर लेते हैं. वैसे इससे पहले दिलीप जोशी के शैलेश लोढ़ा संग मतभेद की खबरें भी आई थीं जिस पर खुद तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने सफाई दी थी. उन्होंने दिलीप जोशी को अपना सबसे अच्छा दोस्त करार दिया था. जिसके बाद इन खबरों पर विराम लग गया था. फिलहाल शो की बात करें तो मुंबई से बाहर रिसोर्ट में शो की शूटिंग सीमित कलाकारों के साथ ही जारी है. फिलहाल शो में जेठालाल, बाघा, पोपटलाल, बापूजी ही नजर आ रहे हैं तो कुछ नए किरदारों की एंट्री भी हुई है.

Exit mobile version