जेईई मुख्य परीक्षाः दूसरे दिन 80 प्रतिशत छात्र शामिल हुए

एजुकेशनजेईई मुख्य परीक्षाः दूसरे दिन 80 प्रतिशत छात्र शामिल हुए

Date:


जेईई मुख्य परीक्षाः दूसरे दिन 80 प्रतिशत छात्र शामिल हुए

नई दिल्लीः इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य के दूसरे दिन बीटेक अभ्यार्थियों ने दो शिफ्टों में परीक्षा दी। जिसमें 80 फीसदी छात्र शामिल हुए हैं।

जेईई मुख्य परीक्षा छह सितंबर तक हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। परीक्षा देने वाले छात्रों ने भी पेपर को न ज्यादा टफ और न ज्यादा आसान बताते हुए औसत कहा है। केंद्रीय शिक्षा सचिव (उच्च शिक्षा) अमित खरे ने परीक्षा के दूसरे दिन भारी संख्या में छात्रों के परीक्षा में शामिल होने की सराहना करते हुए कहा है कि सरकार का उद्देश्य छात्रों का साल खराब होने से बचाना है।

एनटीए के अधिकारी दिन-रात परीक्षा आयोजन में लगे हुए हैं। इसके अलावा राज्य सरकारों की ओर से भी सराहनीय योगदान मिल रहा है। बुधवार को जेईई मुख्य की बीटेक परीक्षा में सुबह की शिफ्ट में करीब 85 फीसदी और दोपहर की शिफ्ट में करीब 79 फीसदी छात्रों ने भाग लिया। फिलहाल बुधवार रात तक एनटीए कार्यालय में गुरूवार को होने वाली परीक्षा और मॉनिटरिंग कार्य पर बैठक चल रही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related