Site icon Buziness Bytes Hindi

JEE Main की परीक्षा फीस में 65% की हुई बढ़ोतरी, NTA को होगा करोड़ों का फायदा

JEE Main

12वीं पास कर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर हैं। दरअसल, JEE Main की फ़ीस में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने लगभग 65 % की बढ़ोतरी कर दी है। 2022 में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए JEE Main की फ़ीस 650 रुपए थी। लेकिन अब आने वाले नए साल 2023 में 1 हजार रुपए कर दी गई है। वहीं आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए 2022 में आवेदन शुल्क 325 रुपए था, जो 2023 में बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है।

2023 में देनी होगी इतनी फीस:

जनरल  कैटेगरी के छात्रों के लिए

​​​​​​​साल 2022: पुरुष– 650 रुपए, महिला– 325 रु

2023: पुरुष– 1000 रुपए, महिला– 800 रु

ईडब्ल्यूएस/ओबीसी छात्रों के लिए फीस

साल 2022: पुरुष 325रुपए, महिला 325 रु
साल 2023: पुरुष 500 रुपए,  महिला 500 रु

2023 में NTA को होगा करोड़ों का फायदा:

आने वाले नए साल 2023 में इसका टेंटेटिव आंकड़ा 62 करोड़ का होगा। इससे एनटीए को सीधे 22 करोड़ अधिक मिलेंगे। क्योंकि साल 2022 के आवेदन शुल्क से एनटीए को जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (मेल) कैटेगिरी से करीब 40 करोड़ की कमाई हुई थी। इसके अलावा 2022 में सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी में फीमेल कैटेगिरी से 8 करोड़ 49 लाख की राशि प्राप्त हुई थी। वहीं अब साल 2023 में यह आंकड़ा लगभग 20 करोड़ 90 लाख होगा। साथ ही एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के छात्रों के आवदेन शुल्क से 2022 में 3 करोड़ 31 लाख की कमाई हुई और 2023 में यह राशि करीब 5 करोड़ की होगी। इसी वर्ग की फीमेल कैटगिरी में वर्ष 2022 में एक करोड़ 25 लाख की कमाई हुई और 2023 के लिए यह आंकड़ा लगभग दो करोड़ होगा।

Exit mobile version