Site icon Buziness Bytes Hindi

जेईई मेन अप्रैल परीक्षा 2021 स्थगित


जेईई मेन अप्रैल परीक्षा 2021 स्थगित

नयी दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब जेईई मेन अप्रैल परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। आज इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट के जरिए लोगों को दी है।

छात्रों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, “कोरोना की स्थिति को देखते हुए मैंने जेईई मेन 2021 (अप्रैल) परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा और उनका करियर हमारी पहली प्राथमिकता है।”

Read also; लड़कियों के कपड़ों पर कमेंट करने वाले हो जाये सावधान :राकेश मिश्रा

15 दिन पहले होगा नई तारीखों का एलान
गौरतलब है कि कि जेईई मेन 2021 परीक्षा को क्रमशः 27, 28 और 30 अप्रैल को आयोजित किया जाना था। इसके साथ ही यह परीक्षा पहले दो पालियों में आयोजित होने वाली थी। निशंक ने ट्वीट में आगे लिखा कि, जेईई मेन परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान एग्जाम होने से कम से कम 15 दिन पहले किया जाएगा और सभी छात्रों को सूचित किया जायेगा।

Exit mobile version