Site icon Buziness Bytes Hindi

JEE Main 2022: दूसरे चरण के जुलाई सत्र के लिये रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, ऐसे कर लें आवेदन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण जुलाई सत्र के लिये आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू कर दी गयी है, वहीं जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं वह जल्द से अपना आवेदन पूरा कर लें। इसके साथ ही जो उम्मीदवार जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के आवेदन कर चुके हैं या दूसरे चरण यानी जुलाई सत्र के लिये आवेदन करना चाहते हैं, वह भी आवेदन कर सकते हैं।

वहीं इसके आवेदन पंजीयन के लिये उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा, वहीं दूसरे चरण के आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून निर्धारित की गयी है। इसके बाबत जानकारी देते हुये NTA ने कहा है कि जेईई मेन 2022 जून और जुलाई दो सत्रों में आयोजित होगी, इसके साथ ही जेईई मेन 2022 का पहला सत्र जहाँ 20 जून से 29 जून के बीच आयोजित किया जायेगा, साथ ही दूसरा सत्र 21 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होगा।

दूसरी ओर पहले चरण की परीक्षाओं के लिये एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाला है, जहाँ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अग्रिम सूचना, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परिणाम घोषित करने की तिथि आदि आधिकारिक पोर्टल पर दी जायेंगी। वहीं इस परीक्षा के लिये सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क और उम्मीदवारों के लिये 325 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

Exit mobile version