Site icon Buziness Bytes Hindi

JDU ने मोदी को बताया डुप्लीकेट, भाजपा बोली-शर्म नहीं आती

ललन सिंह

#image_title

बिहार में जबसे भाजपा और जेडीयू के बीच गठबंधन टूटा है दोनों ही पार्टियां लगातार एक दूसरे पर हमले कर रही हैं. इसी बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक विवादस्पद बयान दिया है, ललन सिंह ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को डुप्लीकेट बताया। दरअसल उन्होंने प्रधानमंत्री के अति पिछड़ा होने के दावे पर सवाल उठाया था. ललन सिंह के इस बयान से अब भाजपा आग बबूला हो गयी है, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ललन सिंह को लताड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में ऐसा बोलते हुए उन्हें शर्म नहीं आयी.

दरअसल ललन सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा नरेंद्र मोदी 2014 में पूरे देश में घूम घूम कर लोगों को बता रहे थे कि वो अतिपिछड़ा वर्ग से आते हैं लेकिन गुजरात में तो अति पिछड़ा वर्ग है ही नहीं, वहां तो सिर्फ पिछड़ा वर्ग है. वह तो जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने अपने समुदाय को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल कर दिया, वो तो डुप्लीकेट हैं, ओरिजिनल कहाँ हैं.

ललन सिंह ने इसके अलावा बीजेपी पर आरक्षण के खिलाफ होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जातिगत जनगणना से समस्या है क्योंकि भाजपा जानती है कि अगर जातिगत जनगणना कराई जाएगी तो उसका पर्दाफाश हो जाएगा। इसलिए नीतीश सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का फैसला किया। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन महंगाई और बेरोजगारी पर चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश में रोज़गार के जो मौके पहले से थे उन्हें भी यह लोग समाप्त कर रहे हैं.

Exit mobile version