Site icon Buziness Bytes Hindi

PK बिजनेसमैन, सिर्फ मार्केटिंग करना आती है: JDU

चुनावी रणनीतिकार और जेडीयू के बीच बयानबाज़ी का दौर जारी है, नितीश और PK के दरमियान चली आ रही सियासी नोकझोंक के बीच आज JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन कुमार सिंह ने प्रशांत किशोर को एक बिजनेसमैन बताते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ मार्केटिंग करनी आती है. ललन कुमार ने यह भी खुलासा किया कि प्रशांत किशोर नितीश से मिलना चाहते थे न कि नितीश कुमार प्रशांत किशोर से मिलने को इच्छुक थे जैसा कि मीडिया में बताया जा रहा है.  

जदयू प्रमुख ललन सिंह ने कहा कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर राजनीतिक व्यक्ति नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन हैं जो अपने बिजनेस की मार्केटिंग करते रहते हैं ताकि इनकी रोज़ी रोटी चलती रहे. ललन ने इस बात से साफ़ इंकार किया किया है कि प्रशांत किशोर को किसी पार्टी में शामिल करने का कोई प्रस्ताव दिया गया है , PK खुद मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे इसलिए उन्होंने मिलने से इंकार नहीं किया। बता दें कि नितीश ने भी यही कहा था और साथ में यह भी कहा था कि पुराने सहयोगी से मिलने में हर्ज कैसा? 

ललन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से प्रशांत किशोर की मुलाकात शाम को तय थी लेकिन मुलाकात से पहले ही PK ने मीडिया को यह बताया कि नितीश कुमार ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया है लेकिन वो उनसे मिलने नहीं जायेंगे। ललन सिंह ने कहा कि ये सब प्रशांत किशोर की मार्केटिंग का तरीका है. दरअसल, पिछले दिनों चुनावी रणनीतिकारPK ने बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात की बात मानी  थी. उन्होंने कहा था कि ये मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट थी. नितीश से गठबंधन या जेडीयू में वापसी के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर अपने वादे के मुताबिक नितीश एक साल में दस लॉक नौजवानों को रोज़गार दे देंगे तो उनसे बात बन सकती है.

Exit mobile version