पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस और रामपुर की MP-MLA रही जया प्रदा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में फरार चल रही हैं। सुनवाई के लिए कोर्ट उन्हें बार बार समन भेज रही है लेकिन वो अदालत में हाज़िर नहीं होतीं, अब अदालत ने सातवीं बार उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने विशेष टीम गठित कर के पूर्व सांसद को अरेस्ट करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
कोर्ट ने जाया प्रदा को 27 फरवरी तक हर हाल में अदालत में पेश करने का हुक्म जारी किया है। अदालत के आदेश के मुताबिक जया प्रदा को 12 फरवरी को सुनवाई के लिए न्यायालय में हाज़िर होना था। जाया प्रदा के कोर्ट पर नहीं पहुंचने पर अदालत ने इस बार फिर उनके खिलाफ दोनों ही मामलों में गैर जमानती वारंट जारी किया है और अगली सुनवाई पर उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश का हुक्म सुनाया है.
बता दें कि जया प्रदा के ऊपर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले स्वार और केमरी थाने में दर्ज हुए थे। स्वार में जो मामला दर्ज हुआ था उसके मुताबिक जया प्रदा पर आरोप है कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी उन्होंने 19 अप्रैल को नूरपुर नाम के एक गांव में सड़क का उद्घाटन किया था। वहीं केमरी थाने में दर्ज आरोप में उनके खिलाफ एक जनसभा आपत्तिजनक टिप्पणी करने की बात है. इन दोनों ही मामलों पर अदालत में लंबे समय से सुनवाई चल रही है और जया प्रदा के खिलाफ इससे पहले दोनों मामलों में कई बार वारंट जारी हो चूका है.