दादा चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न मिलने के बहाने सपा और इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ने वाले रालोद के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री के पोते जयंत चौधरी ने आज आधिकारिक रूप से एलान किया है कि वो NDA गठबंधन में शामिल होने जा रहे है. आइंदा महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में वो NDA का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ेंगे। हालाँकि ये बात तो तभी साफ़ हो गयी थे जब जयंत चौधरी ने कहा था कि मोदी जी की कृपा के बाद अब किस मुंह से भाजपा को मना करूँ।
आज मीडिया से बात करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि ये फैसला कोई ऐसा फैसला नहीं था जिसपर बहुत दिनों से विचार चल रहा था, बहुत ही अल्प समय में पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात करके ये फैसला लिया गया. मोदी जी ने भारत रत्न देने का जो फैसला किया है उससे सिर्फ मेरा परिवार ही नहीं, पूरी किसान बिरादरी, नौजवान और गरीब खुश है. जयंत ने आज ये बयान देकर इस बात पर मुहर लगा दी है कि वो लोकसभा चुनाव में मोदी जी के साथ जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक रालोद के NDA के साथ जाने पर जो डील हुई है, उसमें लोकसभा की तीन सीटें मिली हैं, केंद्र में सरकार बनने पर एक मंत्री पद, विधान परिषद् में दो सीटें और एक मंत्री पद की बात तय हुई है। वहीँ इंडिया गठबंधन में अखिलेश ने रालोद को सात सीटें देकर एक तरह से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही सौंप दिया था मगर जयंत चौधरी आखिरकार भाजपा के जाल में फंस ही गए. बता दें कि रालोद को पिछले दो लोकसभा चुनावों में एक भी सीट पर कामयाबी हासिल नहीं हुई थी.