Site icon Buziness Bytes Hindi

जया बच्चन ने दिया भाजपा को श्राप, कहा, जल्द आयेंगे बुरे दिन


जया बच्चन ने दिया भाजपा को श्राप, कहा, जल्द आयेंगे बुरे दिन

नई दिल्ली। इसे इत्तेफाक कहें या प्रतिरोध की आज जया बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ईडी के सामने पेश हुईं और आज समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने भाजपा को जल्द बुरे दिन आने का श्राप दे दिया। इन दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ कर राजनीतिक हलकों में नए दृष्टिकोण से देखा जा रहा है।

Read also: पनामा पेपर्स लीक मामले की जांच में शामिल हुईं ऐश्वर्या राय (लीड-1)

दरअसल फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की पेशी आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने हुई। 2016 के पनामा पेपर्स लीक प्रकरण से जुड़े एक मामले को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछताछ की गई। वही दूसरी ओर राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन ने भाजपा पर जमकर कहर बरपाया। राज्यसभा में 12 सांसदों के निलंबन के मसले पर सोमवार को सांसद जया बच्चन नाराजगी जताई तो राज्यसभा के सभापति ने उनसे नारकोटिक्स बिल पर बात करने के लिए कहा। इस पर भड़कीं जया बच्चन ने कहा कि मेरा नंबर है बात करने का, हमें न्याय चाहिए। जया बच्चन ने खुद पर निजी कर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं आपको श्राप देती हूं की आप लोगों के बुरे दिन जल्द ही आएंगे। गुस्से से आगबबूला जया बच्चन ने यहां तक कहा कि आप हम लोगों का गला ही घोंट दीजिए और खुद ही सदन चलाइए। विपक्षी सदस्यों से जया बच्चन ने कहा कि आप किस के आगे बजा रहे हैं?

Read also: मीका ने बड़े भाई दलेर मेहंदी के साथ किए मजाक को किया याद

सोमवार बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रर्वतन निदेशालय के समक्ष पेशी और आज ही राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन का भाजपा को श्राप देना यदि इत्तेफाक है तो उस पर यकीन होना मुश्किल है। जया बच्चन को आमतौर पर इस तरह की बातें करते देखा-सुना नहीं गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बहू ऐश्वर्या राय की पेशी को लेकर ही जया बच्चन का गुस्सा भड़का और वह भाजपा को श्राप देने पर उतारू हो गयीं।

Exit mobile version