कंगना रनौत पर जावेद अख्तर ने किया मानहानि का केस

बॉलीवुडकंगना रनौत पर जावेद अख्तर ने किया मानहानि का केस

Date:


कंगना रनौत पर जावेद अख्तर ने किया मानहानि का केस

मुंबई: एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। मंगलवार को एक तरफ मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भेज पूछताछ के लिए 10 नवंबर को बुलाया है तो वहीं लेखक और बॉलीवुड गीतकर जावेद अख़्तर ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अंधेरी कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया है।

कंगना रनौत जावेद अख्तर पर ऋतिक रोशन या फिर उनके परिवार के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलने का दबाव बनाने और उन्हें चुप रहने के लिए धमकी देने के आरोप लगाए थे।

दरअसल, कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर के बारे में कहा था कि, “एक बार जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर पर बुलाया था और कहा था कि राकेश रोशन और उनका परिवार बड़े लोग हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगोगी तो तुम कहीं की नहीं रहोगी। तुम्हें जेल में डलवा देगें और तुम्हारे पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। तुम्हें सुसाइड करनी पड़ेगी। ये उनके शब्द थे। उन्हें ऐसा लगता है कि अगर मैं ऋतिक रोशन से माफी नहीं मांगूंगी तो मुझे खुदकुशी करनी पड़ेगी। वो मुझपर गुस्सा हुए और चिल्लाए थे। मेरे पैर कांपने लगे थे।”

बता दें कि, फिलहाल कंगना रनौत अपने हिमाचल प्रदेश के होमटाउन में हैं और अपने कजिन भाई की शादी में व्यस्त हैं। इससे पहले उनके खिलाफ एक वकील ने भी अंधेरी कोर्ट में उनके बयानों को लेकर शिकायत की थी जिसके बाद कोर्ट ने मामले की जांच करने की आदेश दिए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...