ब्राह्मणों की सुरक्षा पर जतिन प्रसाद ने जताई चिंता

मेरठ रीजनब्राह्मणों की सुरक्षा पर जतिन प्रसाद ने जताई चिंता

Date:


ब्राह्मणों की सुरक्षा पर जतिन प्रसाद ने जताई चिंता

बसपा की राह पर कांग्रेस पार्टी

मेरठ। कानपुर एनकाउंटर की घटना को लेकर हाल ही में मायावती ने ब्राह्मण कार्ड चला था,अब उसी राह पर कांग्रेस भी चलती नजर आ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने अब ब्राह्मणों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही कोई निर्णायक फैसला नहीं लिया गया तो ब्राह्मण बिखर जाएंगे।

जितिन प्रसाद ने कहा कि यह बात चिंताजनक है कि ब्राह्मणों के प्रति आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सामाजिक सरोकारों को लेकर ब्राह्मण समाज के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपने विचार रख रहे थे। ब्राह्मण संगठन अपने समाज के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों से समाज की बेहतरी और उत्थान के विषयों पर सदैव चर्चा करते आए हैं।जितिन प्रसाद ने ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करते हुए कहा कि राज्य में ब्राह्मण समाज के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, वह चिंता करने वाली हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसा क्या हो गया है कि ब्राह्मण समाज के लोग अपराध का शिकार हो रहे हैं। सभी एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज को ताकत दें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related