Site icon Buziness Bytes Hindi

लाल क़िले के गुम्बद पर चढ़ने वाला जसप्रीत गिरफ्तार


लाल क़िले के गुम्बद पर चढ़ने वाला जसप्रीत गिरफ्तार

नई दिल्ली: 26 जनवरी के दिन लालकिले की गुंबद पर चढ़ने वाले वाले जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे दिल्ली के स्वरुपनागर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने लाल किले हिंसा मामले पर अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चूका है जिसमें अभिनेता दीप सिद्धू, मनिंदर सिंह इक़बाल सिंह जैसे उप्रवाकारी शामिल है। सभी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उपद्रवियों की तस्वीरें जारी
दिल्ली पुलिस ने लाला किले पर हिंसा करने में शामिल उपद्रवियों की तस्वीर जारी की है। पुलिस ने अभी तक कुल 220 लोगों की तस्वीर जारी की है, जिसमें से चार से ज्यादा लोगों को पकड़ गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बड़ी सावधानी और जांच के बाद ही तस्वीरे जारी कर रही है। इसके लिए पुलिस ने हज़ारो की संख्या में वीडियो की जांच कर रही है।

गुम्बदों पर चढ़ा था
जसप्रीत लालकिले में हुई हिंसा में शामिल था। वह राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाली जगह पर तलवारबाजी करने वाले मनिंदर के पीछे खड़ा था साथ ही वह किले के दो गुमबदो में से एक पर स्टील की रॉड लेकर चढ़ा और उसे हिला रहा था।

Exit mobile version