जापानी विधि से विकसित की वाटिका,ओपन जिम भी बनाया

मेरठ रीजनजापानी विधि से विकसित की वाटिका,ओपन जिम भी बनाया

Date:


जापानी विधि से विकसित की वाटिका,ओपन जिम भी बनाया

वाटिका में 50 हज़ार किस्म के 19 हज़ार पौधे रोपे गए

बुलंदशहर: बुलन्दशहर विकास प्राधिकरण द्वारा गंगानगर आवासीय योजना क्षेत्र के पॉकेट-सी गोल चैराहे के निकट स्थित पार्क में विकसित किये गए ओपन जिम का सोमवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं बुलन्दशहर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मौ0 शफकत कमाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

ओपन जिम पार्क में ट्विस्टर, रोइंग, शोल्डर एकस्रसाइजर डबल, क्रॉस ट्रेनर एवं एबडोमिनल बैन्च स्थापित की गई है। जिलाधिकारी ने सुबह-शाम घूमने वाले लोगों को स्वस्थ रहने के लिए ओपन जिम पार्क में आकर मशीनों का उपयोग करते हुए अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने की अपील भी की।

जापानी विधि से विकसित की वाटिका,ओपन जिम भी बनाया

गंगा नगर आवसीय योजना की ग्रीन बैल्ट में बुलन्दशहर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 0.54 है0 भूमि पर मियॉवाकी विधि (जापान में विकसित तकनीक) से प्राकृतिक मूल वन की स्थापना की गई है। जिसमें 50 प्रजातियों के 19 हजार पौधों का रोपण किया गया है।

वाटिका में अर्जुन, सागौन, शरीफा, फाइकस, गुलमोहर, जामुन, एलसटोनिया, अमरूद, शिशम, गूलर, फुटरन जीवा, नीला, बड़, पीपल, पिलखन, आंवली, नीम, एलोवीरा, रूद्राक्ष, लाल चन्दन, बेलपत्थर आदि विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया है।

जिलाधिकारी ने वाटिका में जापान के वैज्ञानिक मियॉवाकी द्वारा विकसित तकनीक से पौधें रोपित किये जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी भी हासिल की। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण द्वारा वाटिका में 1-1 पौधा भी रोपित किया गया। साथ ही सचिव प्राधिकरण एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा भी पौधे रोपित किये गये।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने गंगा नगर आवासीय योजना में विकसित किये गये चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण करते हुए पार्क में बच्चों के लिए रेल गाडी, म्यूकिल रूम अन्य खेलकूद के लिए स्थापित किये गये झूलों के बारे में भी जानकारी ली। पार्क की दीवारों पर मनमोहक वॉल पेंटिंग भी करायी गयी है।

इस अवसर पर सचिव प्राधिकरण ज्ञानेन्द्र वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता सहित प्राधिकरण के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...