लखनऊ। जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने आज के प्रेस वार्ता में CM योगी पर हमला बोला है। आज मजदुर दिवस के दिन डॉ. संजय सिंह ने कहा की सरकार द्वारा नौकरशाहों और जनप्रतिनिधियों के आय जारी करने का निर्णय स्वागत भरा है लेकिन इसकी शुरुआत योगी सरकार को खुद करनी चाहिए ।
इसके साथ ही उन्होंने CM योगी पर हमला बोलते हुए कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पहले अपने मठ की आय सार्वजनिक करें और खुद की आय बताएं और ये भी बताये की मंदिर में चढ़ावे के नाम पर खनन का पैसा व्हाइट किया जा रहा है ।
Also Read: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी पहुंचेगे अपने गांव, मां का लेंगे आर्शिवाद
डॉ. संजय ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की पिछली सरकारों से ज्यादा लूट योगी सरकार ने की है। बीजेपी सरकार परिवारवाद सैफई पर आरोप लगाते हैं, लेकिन उन्होंने अपने लोगों के नाम पर कुछ नहीं बनाया, जबकि योगी सरकार ने अपने गुरुओं के नाम पर कई पार्क बना रहे हैं, और मठ के नाम पर लूट भी कर रहे हैं। पहले योगी मठ की आय और अपनी आय को सार्वजनिक करें। डॉ. संजय सिंह ने योगी सरकार से मांग करते हुए कहा की पृथ्वीराज चौहान के नाम पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का नामकरण किया जाय।
