Site icon Buziness Bytes Hindi

विक्की कौशल को किस करना चाहती हैं जाह्नवी कपूर


विक्की कौशल को किस करना चाहती हैं जाह्नवी कपूर

मुंबई: जाह्नवी कपूर ने अपने छोटे फिल्मी सफर में बड़ा नाम कमा लिया है। उनकी पिछली फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ और ‘रूही में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। अपनी अब तक की सभी फिल्मों में एक्ट्रेस ने अलग अलग तरह के रो प्ले किये हैं। वह फिल्म मेकर्स की पसंद बन रही हैं। एक्ट्रेस की तुलना हमेशा ही उनकी मां एक्ट्रेस श्रीदेवी से की जाती है। अब जाह्नवी कपूर ने ऐसा खुलासा किया है जिससे उनके फैंस हैरान रह गए हैं।

कुछ वक्त पहले जाह्नवी कपूर एक चैट शो में पहुंची थीं। जब इस शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह किसी मेल एक्टर को किस करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के जवाब पर सभी की निगाह टिक गई है। खबर के अनुसार जाह्नवी कपूर ने विक्की कौशल का नाम लिया थे। विक्की और जाह्नवी ने अभी तक साथ में कोई भी फिल्म नहीं की है। हालांकि दोनों एक एड फिल्म में साथ काम जरूर कर चुके हैं।

Read also: कोरोना से यूपी में चौथे भाजपा के विधायक की मौत

जाह्नवी कपूर का नाम बीते काफी दिनों से बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ा हुआ है। ऐसी खबरें कुछ समय से हैं कि कार्तिक और जाह्नवी के बीच कुछ तो चल रहा है लेकिन फैंस का एक्साइटमेंट तब और बढ़ गया जब ये दोनों साथ में वेकेशन मनाने के लिए गोवा जाते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। हालांकि अभी तक रिलेशनशिप की खबरों पर दोनों में से किसी ने खुलकर बात नहीं की है। विक्की कौशल का नाम बीते काफी दिनों से बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ के साथ जुड़ा हुआ है।

Exit mobile version