Site icon Buziness Bytes Hindi

जम्मू-कश्मीर: नौगाम में आतंकियों का हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद


जम्मू-कश्मीर: नौगाम में आतंकियों का हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है जबकि एक पुलिसकर्मी घायल है।

पुलिस ने किया ट्वीट
कश्मीर पुलिस ने इस हमले के बारे में ट्वीट कर बताया, ‘नौगाम बाइपास के करीब आतंकी पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे। तीन पुलिसकर्मी इस घटना में घायल हुए। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां दो कर्मियों की मौत हो गयी ।

20वीं बटालियन के थे शहीद जवान
शहीद होने वाले पुलिस जवानों की पहचान आईआरपी की 20वीं बटालियन के अशफ़ाक़ अयूब और फयाज अहमद के रूप में की गई है। वहीं, घायल जवान की पहचान मुहम्‍मद अशरफ के तौर पर हुई है।

सुरक्षा बढ़ी
ये हमला स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले किया गया है हालांकि, 15 अगस्त को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version