Site icon Buziness Bytes Hindi

James Webb Telescope: जेम्स वेब टेलिस्कोप ने ली सौर मंडल के बाहर के ग्रह की तस्वीरें,देखकर हो जाओगे हैरान

जेम्स वेब टेलिस्कोप से पहली बार सौर मंडल के बाहर के किसी ग्रह की ली तस्वीरें जारी की गई हैं। इन्हें एक्सोप्लानेट कहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दावा किया है कि दुनिया के बाहर की ये तस्वीरें हमें पूरे खगोल विज्ञान क्षेत्र में आ रहे बदलावों को बताती हैं। इन तस्वीरों में एक्सोप्लानेट एचआईपी 65426 बी दर्शाया है। जिसके सौरमंडल के बृहस्पति गृह से 12 गुना तक बड़े होने का अनुमान है। पृथ्वी की उम्र जहां 450 करोड़ वर्ष बताई जाती है। वहीं यह एक्सोप्लानेट 1ः5 से दो करोड़ वर्ष पुराना है। यह एक्सोप्लानेट गैस से बना विशालकाय ग्रह है। यानी सख्त सतह नहीं होने से रहने योग्य नहीं है। इसकी खोज 2017 में की गई थी। लेकिन ताजा तस्वीरें ज्यादा स्पष्ट हैं। यह जेम्स वेब के लिए संभव था। इससे पहले हबल टेलिस्कोप ने एक्सोप्लानेट की तस्वीरें ली थीं।

ब्रिटेन के एक्सेटर विश्वविद्यालय की खगोल विज्ञानी साशा हिंकले के मुताबिक एक्सोप्लानेट बेहद उजले व चमकीले होते हैं। इसके लिए इंफ्रारेड व फिल्टर उपयोग होते हैं। फिल्टर ग्रह के विभिन्न रूप को दर्शाता है। एचआईपी65426बी की ये तस्वीर इंफ्रारेड की चार अलग-अलग वेवलैंथ में ली हैं।

Exit mobile version