Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: गर्मियों में करे बॉडी को हाइड्रेट, बनाएं ‘जल-जीरा’!

लाइफस्टाइल डेस्क। Jal Jeera Recipe – गर्मियों में पानी पीने से बॉडी को हाइड्रेट रखा जा सकता है, इससे कई तरह की समस्याओं से रहत मिल सकती है। ऐसे में अगर आप भी अपनी बॉडी को हाइड्रेट करना चाहते है तो घर पर बनाएं कूल – कूल जल-जीरा। जल-जीरा की खास बात ये है की ये बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ ही पाचन तंत्र सही रखता है। 

जल-जीरा सामग्री  – मुट्ठीभर पुदीने की पत्तियां और धनिया की पत्तियां, आइस क्यूब्स, अदरक थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ, 2 टीस्पून जीरा,1/2 टीस्पून अमचूर पाउडर, काला नमक स्वादानुसार, 2 ग्लास पानी , 1/2 नींबू और 1/2 टीस्पून पिसी हुई काली मिर्च । 

Read also: रसोई Bytes: लंच में तैयार करे ‘मटर कुलचा’, टेस्ट लगेगा लाजवाब!

जल-जीरा रेसिपी (Jal Jeera Recipe) –

पहले जीरे को हल्का भून लें, फिर ठंडा कर पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब ब्लेंडर में पुदीने और धनिया पत्ती के साथ पानी मिलकर पेस्ट बना लें। इसके बाद, एक  जार में आइस क्यूब्स डालें और साथ में कद्दूकस किया अदरक। अब धनिए-पुदीने का पेस्ट डालें। फिर जीरे का पाउडर और अमचूर पाउडर मिक्स करें, फिर काला नमक डालें और दो ग्लास पानी और नींबू का रस मिक्स करें। आखिरी में काली मिर्च पाउडर मिक्स करें। सब कुछ अच्छे से मिलाएं और बस तैयार है जल जीरा। 

 

Exit mobile version