Site icon Buziness Bytes Hindi

Joining: कांग्रेस छोड़ने वाले जयवीर बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

अमरिंदर सिंह

तीन महीने पहले कांग्रेस का हाथ झटकने वाले जयवीर शेरगिल को पुरस्कार स्वरुप भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद बदले में दिया गया है, यहीं नहीं पंजाब के दो और कांग्रेस नेता कैप्टेन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ जो पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके थे उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एडजस्ट किया गया है.

शीर्ष नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

जयवीर शेरगिल ने जब कांग्रेस छोड़ी थी तब वो वहां भी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे. जयवीर ने कांग्रेस को छोड़ते समय आरोप लगाया था कि कांग्रेस में सिर्फ चाटुकारों की चलती है जो कांग्रेस को दीमक की तरह खा रही है. उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं पर भी काफी गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होंने सोनिया गाँधी को पत्र लिखकर कहा था कि कांग्रेस लगातार ज़मीनी हकीकत को नज़रअंदाज़ कर रही है, बढ़ती चाटुकारिता की वजह से पार्टी में असंतोष बढ़ रहा, कांग्रेस फैसला लेने की ताकत खोती जा रही है, इसलिए अब मेरा यहाँ रहना सही नहीं है. हालाँकि तब उन्होंने कहा था कि वो भाजपा में नहीं जायेंगे।

अमरिंदर और सुनील जाखड़ भी किये गए एडजस्ट

वहीँ भाजपा ने आज संगठन में कई लोगों की नियुक्तियां भी कीं. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पंजाब की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है. पंजाब की सियासत में इन दोनों ही नेताओं की अहम भूमिका है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है.

.

Exit mobile version