शोपियां में जैश कमांडर सज्‍जाद अफगानी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

फीचर्डशोपियां में जैश कमांडर सज्‍जाद अफगानी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

Date:


शोपियां में जैश कमांडर सज्‍जाद अफगानी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

जम्मूः सुरक्षाबलों को जम्मू कश्मीर के शोपियां में तीन से चल रही मुठभेड़ में एक बड़ी कामयाबी मिली है, जैश ए मुहम्‍मद का शीर्ष कमांडर सज्जाद अफगानी मुठभेड़ में मार गिराया गया|

अबतक दो आतंकी मारे गए
आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने स्वयं इसकी पुष्ट करते हुए बताया कि शोपियां के रावलपोरा में पिछले तीन दिनों से जारी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर विलायत लोन उर्फ सज्जाद अफगानी को मार गिराया गया। उन्होंने इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि रावलपोरा में 72 घंटों से जारी इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

जारी है ऑपरेशन
ऑपरेशन अभी भी जारी है। इससे पहले गत रविवार को सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराए गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के जहांगीर अहमद वानी पुत्र स्वर्गीय अब्दुल रहमान वानी निवासी रक्ख नारापोरा शोपियां के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों के अनुसार वह सितंबर 2020 में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था।

शनिवार रात शुरू हुई थी मुठभेड़
यह मुठभेड़ शोपियां के रावलपोरा में शनिवार रात को शुरू हुई थी। देर रात गए तक आतंकियों को आत्मसमर्पण करवाने के प्रयास किए गए। लेकिन आतंकियों की ओर से आत्मसमर्पण करने से साफ मना कर दिया। इसी बीच रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।

कई आतंकी भागने में कामयाब
आतंकियों को घर से बाहर निकालने के लिए सुरक्षाबलों ने मकान को उड़ा दिया था परंतु अन्य आतंकी वहां से फरार होने में कामयाब रहे। जब सुरक्षाकर्मी आतंकियों का पीछा कर रहे थे तो इस दौरान क्षेत्र में मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने उनके अभियान को प्रभावित करने का प्रयास भी किया परंतु सुरक्षाबलों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...