Site icon Buziness Bytes Hindi

Jaipur Kite Festival 2023: कब शुरू होगा जयपुर में ‘काइट फेस्टिवल’?

Jaipur Kite Festival 2023

लाइफस्टाइल डेस्क। Jaipur Kite Festival 2023 – मकर संक्रांति कुछ ही दिन दूर है, लोग इस त्योहार को काफी धूम धाम से मानते है। अगर आप इस बार मकर संक्रांति को कुछ अलग तरीके से मानना चाहते है तो राजस्थान की सैर करें। खासकर जयपुर में होने वाले काइट फेस्टिवल का हिस्सा जरूर बने। ये फेस्टिवल हर साल की तरह इस साल भी धूम धाम से मनाया जाएगा।

बता दे, ये काइट फेस्टिल मकर संक्रांति के दिन भी मनाया जाता है , यह त्योहार धनु राशि से सूर्य के मकर राशि में परिवर्तन का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन सूर्य की उत्तरायण यात्रा शुरू होती है।

कब है काइट फेस्टिवल ( Kite Festival 2023)

ये 14 जनवरी 2023 से 16 जनवरी 2023 तक जल महल की पाल जयपुर पर बढ़े धूम धाम से मनाया जाएगा। समय 11 से दोपहर 2 बजे तक।

पतंगबाज़ी के शौकीन लोग इस फेस्टिवल में जरूर शामिल होते है, ये तीन दिन का इवेंट रंगों और उत्साह से भरा होता है। बता दे, आपको यहां हर उम्र के लोग पतंगाज़ी करते दिख जाएंगे। साथ ही रात में आसमान में कई लालटेन नज़र आते है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version