जयपुर में आप कई महल, पुरानी इमारतें आदि बहुत कुछ देख सकते हैं। लेकिन हम आपके लिए यहां की कुछ ऐसी चीजें लेकर आएं हैं, जिन्हें आपको जरुर देखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
अर्जुन स्टैच्यू

अर्जुन स्टैच्यू जयपुर के मान सिंह स्टेडमियम में बना हुआ है, जो जयपुर का सबसे ऊंचा स्टैच्यू है। इसकी ऊंचाई 55 फीट है।
वर्ल्ड ट्रेड पार्क

वर्ल्ड ट्रेड पार्क एक शॉपिंग सेंटर है, जिसे आधुनिक वास्तुकला के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ये वर्ल्ड ट्रेड पार्क आपको विदेश का एहसास कराता है। यहां सिनेमा हॉल, कई बड़े ब्रांड्स के शोरूम और रेस्टोरेंट्स भी हैं।
जवाहर कला केंद्र

अगर आप जयपुर घूमने गए हैं, तो आपको जवाहर कला केंद्र जरुर जाना चाहिए। इसे साल 1991 में बनाया गया था, जिसमें मॉर्डन आर्किटेक्ट की झलक दिखाई देती है।
राज मंदिर सिनेमा हॉल

जयपुर का सबसे फेमस सिनेमा हॉल है राज मंदिर सिनेमा हॉल, जो कि साल 1976 में खुला था। इस सिनेमा हॉल का आर्किटेक्ट बड़ा ही गजब का है जो हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है।

