“रूही” की रिलीज़ से पहले सोशल मीडिया पर दिखा जाह्नवी का हॉट अंदाज़

बॉलीवुड“रूही” की रिलीज़ से पहले सोशल मीडिया पर दिखा जाह्नवी का हॉट...

Date:


“रूही” की रिलीज़ से पहले सोशल मीडिया पर दिखा जाह्नवी का हॉट अंदाज़

जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पर इस समय कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर का हॉट अंदाज इन तस्वीरों में दिख रहा है और वो काफी स्वैग में भी नजर आ रही हैं।

तस्वीरों को साझा करते हुए वो लिखती हैं कि.. रूही इस मार्च 11 को रिलीज होने वाली है। बता दें कि उनकी अगली फिल्म रूही का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था और फिल्म एक हॉरर कॉमेडी साबित होने वाली है। जाह्नवी कपूर इस फिल्म को लेकर लगातार मेहनत कर रही हैं और फिल्म के गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं। स्त्री के मेकर्स ने इस फिल्म को बनाया है जिसमें राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे।

https://www.instagram.com/p/CLVvlKvlJ3s/

इसके अलावा वो आनंद एल राय की अगली फिल्म में नजर आने वाली है। जान्हवी कपूर, कोलमवू कोकिला रीमेक में फाईनल हो चुकी है। ये फिल्म एक तमिल डार्क कॉमेडी है। इस फिल्म को लेकर खबर आई थी कि इसकी शूटिंग सिंगल शेड्यूल में 45 दिन के लिए होगी।

जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी और फैंस को वो इस फिल्म में काफी ज्यादा पसंद आईं थीं। जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी श्रीदेवी की तरह दिखने की कोशिश करती हैं और कई बार दोनों की तुलना होते हुए देखी जा सकती है। फैंस को श्रीदेवी का अक्स उनमें नजर आता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related