Site icon Buziness Bytes Hindi

दूसरे टेस्ट से जडेजा-राहुल आउट, सरफ़राज़ और सौरभ की इंट्री

sarfaraz

हैदराबाद में हार के बाद टीम इंडिया को कई बड़े झटके लगे हैं। पहले तो उनके स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के खिलाफ ICC ने एक्शन लेते हुए सजा सुना दी और उन्हें एक डिमेरिट अंक दे दिया वहीँ उसके दो स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और के एल राहुल चोट के चलते दुसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने तीन नए खिलाडियों को टीम में शामिल किया है जिसमें सरफ़राज़ खान का भी नाम है जिन्हें पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है, देखना होगा फाइनल टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं.

बता दें कि हैदराबाद टेस्ट में चौथे दिन बैटिंग के दौरान रवींद्र जडेजा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए थे और उनकी हैमस्ट्रिंग में परेशानी उभर आई थी . के एल राहुल ने भी दाईं जांघ में दर्द की शिकायत की है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक बोर्ड ने 3 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया है जिसमें सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर का नाम है. बता दें कि सरफ़राज़ खान का नाम काफी चर्चा में है क्योंकि वो डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार बड़े स्कोर बना रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल पा रही है. पूर्व खिलाड़ी भी सरफ़राज़ की इस अनदेखी पर सेलेक्टर्स को घेरते रहे हैं. आखिरकार सरफ़राज़ को बोर्ड से बुलावा आ ही गया और उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली।

जडेजा और राहुल का बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है, दोनों ने ही पहली पारी में काफी दमदार बल्लेबाज़ी की थी. हालाँकि दूसरी पारी में दोनों ही उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे और टीम इंडिया के हाथों से मैच फिसल गया था. वाशिंगटन सूंदर पहले भी टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। सरफ़राज़ के साथ उत्तर प्रदेश के बांये हाथ के लेग स्पिनर सौरभ कुमार को भी मौका मिला है, सौरभ ने भी अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। डोमेस्टिक में उनका प्रदर्शन काफी दमदार रहा है। उनके बैग में 290 फर्स्ट क्लास विकेट हैं. 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में भारत को दूसरा टेस्ट खेलना है, देखना है कि इनमें से किसको मौका मिलता है.

Exit mobile version