Site icon Buziness Bytes Hindi

जैकलीन के डांस ने इंस्टाग्राम पर मचाया हंगामा


जैकलीन के डांस ने इंस्टाग्राम पर मचाया हंगामा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस भले ही क्वारंटीन में हों, लेकिन वह अकसर वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. जैकलीन फर्नांडीस का डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है. ऐसा ही हाल उनके एक वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें एक्ट्रेस धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. जैकलीन फर्नांडीस अपने वीडियो में ‘हंगामा हो गया’ गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में वह डिज्नी हॉटस्टार के शो होम डांसर का ऐड करती भी नज़र आ रही हैं|

जैकलीन फर्नांडीस ने अपने वीडियो को इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसे अब तक 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में जैकलीन फर्नांडीस का धमाकेदार डांस और उनका अंदाज देखने लायक है. एक्ट्रेस वीडियो में ग्रे टॉप और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हंगामा होने वाला है. यह होम डांसर का ग्रैंड फिनाले है. मैं बहुत उत्साहित हूं यह जानने के लिए कि इसका विजेता कौन हैं?”

Exit mobile version