कोरोना काल में जहां सारी फिल्मों शूटिंग्स रुकी हुईं हैं तो वहीं कुछ फिल्मों की रिलीज डेट भी बदल दी गई हैँ। ऐसे में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को लेकर खबर आ रही है वो एक हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनने जा रहीं हैँ। इस फिल्म को लेकर वो काफी समय से तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में वो किस तरह का रोल करने वाली हैं इसको लेकर भी खुलासा हुआ है।
पता चला है कि जैकलीन फर्नांडिस इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाने वाली हैं। गौरतलब है कि ये वुमेन सीरीज होने वाली है जिसमें करीब 6 कहानियां दिखाई जाएंगी। इस सीरीज की लीड रोल में सिर्फ एक्ट्रेस ही नजर आने वाली हैं।
खबर है कि जैकलीन फर्नांडीज सीएसटी पुलिस स्टेशन में भी इस सीरीज के कुछ सीन्स शूट किए हैं।

