‘बच्चन पांडे’ को जॉइन करेंगी जैकलीन फर्नांडीस

बॉलीवुड‘बच्चन पांडे’ को जॉइन करेंगी जैकलीन फर्नांडीस

Date:


‘बच्चन पांडे’ को जॉइन करेंगी जैकलीन फर्नांडीस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस आने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आयेंगी।

साजिद नाडियाडवाला की एक्शन कॉमेडी ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी के बाद अब जैकलीन फर्नांडीज को भी शामिल कर लिया है। फिल्म में अपनी एंट्री को लेकर जैकलीन काफी उत्साहित है।

जैकलीन ने कहा, “मैं इंडस्ट्री में बहुत नई थी जब मैंने साजिद के लिए हाउसफुल में ‘धन्नो’ गाना किया था और हमारा रिश्ता और दोस्ती तभी से है। मैं फिर से उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं और ‘जुड़वा’ एवं ‘हाउसफुल सीरीज’ के बाद ‘बच्चन पांडे’ हमारी एक साथ आठवीं फिल्म है। मैं एक बार फिर अक्षय के साथ रीयूनियन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। मुझे यकीन है कि हम एक साथ खूब एन्जॉय करेंगे।”

अभिनेत्री ने कहा, “मैं जनवरी में शूट शुरू करने का इंतजार कर रही हूं। मैं अभी अपने किरदार पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकती लेकिन मैं आपको बता सकती हूं कि यह बिल्कुल अलग अवतार है। यह फिल्म हमारे लिए पूरी तरह से अलग अनुभव होगा क्योंकि हम महामारी के कारण नए दिशा-निर्देश के तहत शूटिंग करेंगे। कोविड -19 के लिए बरती जाने वाली सावधानियों और मानदंडों के साथ मैं साजिद, अक्षय के साथ अपने ‘हैप्पी प्लेस’ में वापसी करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...