Site icon Buziness Bytes Hindi

जैकलीन ने जरूरतमंदो को खिलाया खाना


जैकलीन ने जरूरतमंदो को खिलाया खाना

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज द्वारा स्थापित ‘यू ओनली लिव वन्स’ (वाईओएलओ) फाउंडेशन कई एनजीओ के साथ भी मिल कर काम रहा है। अभिनेत्री ने हाल ही में रोटी बैंक फाउंडेशन की रसोई का दौरा किया ताकि उनके साथ मिलकर करीब से काम किया जा सके। रोटी बैंक टीम और अपनी YOLO टीम के साथ जैकलीन ने खाना पकाने की प्रक्रिया पर काम किया और जरूरतमंदों को खाना भी खिलाया।

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा.. ‘मदर टेरेसा ने कहा था कि शांति वहीं से शुरु होती है जब भूखों को खाना मिल जाता है।’ इसके अलावा भी जैकलीन फर्नांडीज ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

दयालुता की तरफ एक कदम आगे बढ़ाते हुए, अभिनेत्री मुंबई पुलिस बल के बीच मास्क और सैनिटाइज़र भी डिस्ट्रीब्यूट करेंगी और साथ ही इस मुश्किल वक़्त में आवारा जानवरों को भी खिलाने में मदद करेंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेत्री अपनी आने वाली किक 2 में नजर आने वाली हैं और फिल्म काफी शानदार होने वाली है। बता दें कि इस फिल्म में एक बार फिर से अभिनेत्री सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैँ।

Exit mobile version