जबलपुर की चर्चा अमेरिका में

बिज़नेसजबलपुर की चर्चा अमेरिका में

Date:


जबलपुर की चर्चा अमेरिका में

दुनिया की 18 बेहतरीन तस्वीरों में शुमार की गई जबलपुर की तस्वीर
21 अप्रैल को अपना गेहूं बेचने सैकड़ों की संख्या में किसान मझौली मंडी पहुॅचे थे

जबलपुर की चर्चा अमेरिका में भी हो रही है. दरअसल, अमेरिका के प्रसिद्ध अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी टॉप फोटोज में जबलपुर की एक तस्वीर शामिल की है. ये गेहूं की बंपर खरीद की है. अखबार ने 21 अप्रैल की इस फोटो को दुनिया की 18 बेहतरीन तस्वीरों में शुमार किया है.21 अप्रैल को अपना गेहूं बेचने सैकड़ों की संख्या में किसान मझौली मंडी पहुंचे थे.जमीनी सतह से इस नज़ारे को समझना मुमकिन नहीं था लेकिन जब आसमान से इस तस्वीर को खींचा गया तो ये अद्भुत नज़ारा हो गया और इसकी चर्चा समंदर पार अमेरिका तक पहुंच गयी. इसमें किसानों का अनुशासन और गेहूं की बंपर पैदावार और खरीद का नजारा सब एक साथ कैद है.

जनसंपर्क विभाग ने साझा की पोस्ट
प्रदेश समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीदी की शुरुआत के साथ ही किसान, ट्रैक्टर-ट्रॉली की रेलम-पेल हमेशा देखने मिलती है. मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली की लंबी कतारें, मंडी में गेहूं के ढेर और किसानों की शिकवा-शिकायतों के सीन आम हैं. लेकिन एरियल व्यू से ली गई एक तस्वीर अमेरीकी वाॅशिंगटन पोस्ट को इतनी पसंद आई कि उसे विश्व की श्रेष्ठ 18 तस्वीरों में शामिल लिया. 21 अप्रैल को ली गई इस तस्वीर में वाॅशिंगटन पोस्ट ने गेहूॅ की बंपर बिक्री का ज़िक्र किया है. जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश ने आज वाॅशिंगटन पोस्ट के उस लेख और तस्वीर को आज अपने फेसबुक पेज में साझा किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related