Site icon Buziness Bytes Hindi

itel ने पेश किए दो नए किफायती स्मार्ट टीवी, जाने डिटेल्स!

itel new smart tv,

टेक डेस्क। itel ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए टीवी मॉडल को लॉन्च किया है, दोनों ही कंपनी की L Series में पेश किया गया है – L3265 और L4365, ये कम बजट रेंज में आपको मिल जाएंगे।

दोनों ही मॉडल Linux televisions में पेश किए हैं, ऐसे में अगर आप 32 या 43 इंच का एक स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो ये मॉडल्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकते है।

बता दे, L3265 मॉडल की कीमत 8,999 रुपये रखी है, वही 43 इंच मॉडल L4365 की कीमत 16,599 रुपये रखी गई है। दोनों ही मॉडल Coolita ओपरेटिंग सिस्टम पर चलते है और 512MB+4GB मेमोरी के साथ मिलेंगे।

32 इंच मॉडल में HD Ready डिसप्ले मिलती है और कॉन्ट्रास्ट रेशो 3000:1 का मिलता है। साथ ही Viewing Angle 178º/178º मिलता है।

वही, 43 इंच मॉडल में भी FHD Ready डिसप्ले मिलती है और कॉन्ट्रास्ट रेशो 1200:1 का मिलता है। साथ ही Viewing Angle 178º/178º मिलता है।

दोनों ही मॉडल में रिफ्रेश रेट 60Hz मिलता है। 32 इंच टीवी 720x85x430mm डाइमेंशन के साथ मिलेगा, वही 43 इंच टीवी 965x85x570mm डाइमेंशन के साथ आएगा। दोनों ही मॉडल के साथ बेस स्टैंड, वॉल माउंट किट और स्मार्ट रिमोट कंट्रोल आपको मिलेगा। इन दोनों ही स्मार्ट टीवी में प्री इंस्टॉल्ड OTT Apps भी है।

Exit mobile version