Site icon Buziness Bytes Hindi

Itchy Scalp Home Remedies: सिर की खुजली में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे!

लाइफस्टाइल डेस्क। Itchy Scalp Home Remedies – सिर की खुजली काफी परेशान करती है, ये दिक्कत ज्यादा तब होती है जब स्कैल्प ड्राई हो। साथ ही गंदगी, डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन, जूं और गर्मी में खूब पसीना आना भी इसका कारण हो सकता है। बता दे, स्कैल्प का फ्लेकी होना या खुजली होने को सेबोरिक डर्मटाइटिस कहते है। 

अगर आप भी सिर की खुजली से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपको राहत दिला सकते है। चलिए जानते है। 

बाल ऑयली हैं, तो गर्मी के मौसम में हर दूसरे दिन शैम्पू करें। ऐसा करने से गंदगी नहीं जमेगी साथ ही ऑर्गैनिक शैम्पू या माइल्ड शैम्पू चुनें। इसके अलावा, गीले बालों को न बांधें, क्योंकि गीलेपन से बैक्टीरिया और फंगस आती है। पहले बालों को अच्छी तरह सुखाएं और फिर बांधें।

Read also: Health: अच्छी नींद के लिये अपनाएं ये व्यायाम, रात को आयेगी अच्छी नींद

स्कैल्प नें खुजली के लिए आप गर्मियों में नीम ऑयल, टी-ट्री ऑयल आदि से सिर की मालिश कर सकते हैं। इसके अलावा, दही से सिर की त्वचा की मालिश कर सकते है, ये बालों में चमक लाने के साथ खुजली दूर करता है। 

आप प्याज़ का रस का भी इस्तेमाल कर सकते है, इसे रास को कॉटन की मदद से सिर की त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट बाद शैम्पू करे। इसके अलावा, नीम की एक पाव पत्तियां, ग़ुड़हल की एक पाव पत्तियों को पीस हेयर पैक बना ले और एक घंटे तक लगा कर रखे और फिर  धो लें।

सिर की खुजली दूर करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर भी अच्छा तरीका है, आप बस आधा कप सेब के सिरके में दो कप पानी मिला ले और शैम्पू करने के बाद सिर पर डाल लें। 10 मिनट रुके और फिर पानी से धो लें।

Exit mobile version