बेहतर होगा कि शादी पर ही रोक लगा दी जाय, जनसंख्‍या नियंत्रण बिल पर सपा सांसद बर्क़ का तंज

मेरठ रीजनबेहतर होगा कि शादी पर ही रोक लगा दी जाय, जनसंख्‍या नियंत्रण...

Date:


बेहतर होगा कि शादी पर ही रोक लगा दी जाय, जनसंख्‍या नियंत्रण बिल पर सपा सांसद बर्क़ का तंज

मेरठ: समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क़ ने नई जनसंख्या नियंत्रण पालिसी पर तंज़ करते हुए योगी सरकार को सलाह दी है कि पापुलेशन कण्ट्रोल के लिए सबसे अच्छा रास्ता यह है कि शादी करने पर ही पाबन्दी लगा दी जाय, क्योंकि न शादी होगी और न आबादी बढ़ेगी। गौरतलब है कि कल विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ‘उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-2030′ की शुरुआत की.

बर्क़ ने इसे एक चुनावी हथकंडा बताते हुए कहा कि भाजपा वाले सब कुछ राजनीतिक कोण से देखते है . वह हर हाल में चुनाव जीतना चाहते हैं, चूंकि उप्र का विधानसभा चुनाव आ रहा है इसलिए वे इसके बारे में अधिक चिंतित हैं. बर्क़ ने कहा, ‘‘बेहतर होगा कि शादियां ही रोक दी जाएं. अगर 20 साल तक कोई शादी नहीं करेगा तो बच्चे पैदा नहीं होंगे.”

उन्होंने कहा कि चीन ने बच्चों के जन्मदर में सुधार के लिए अपने नियम बदले हैं लेकिन आप बच्चों के जन्म पर रोक लगाना चाहते हैं. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण विधेयक के एक मसौदे के अनुसार दो-बच्चों की नीति का उल्लंघन करने वाले को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने, सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने, पदोन्नति और किसी भी प्रकार की सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने का अधिकार नहीं होगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related