Business:- पिछले साल मचे कोरोना के तांडव से न सिर्फ लोगो की जान गई अपितु इसने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को खूब प्रभावित किया। कोरोना में लॉक डाउन के कारण ठप हुई गतिविधियों के चलते हर देश की आर्थिक रेल अपनी पटरी से नीचे उतर गई थी। वही भारत की बात करें तो भारत की अर्थव्यवस्था को कोरोना के चलते बड़ा झटका लगा था। हालाकि यह अब धीरे धीरे पटरी पर वापस अपनी यथा स्थिति में लौट रही है।
लेकिन इसको लेकर अब केंद्रीय बैंक आरबीआई ने बड़ा बयान दिया है आरबीआई ने कहा है की कोरोना ने जो देश की अर्थव्यवस्था को झटका दिया है उससे उभरने में देश को तकरीबन दसों साल से अधिक का समय लग सकता है। रिपोर्ट में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कहा गया है कि पिछले तीन सालों में कोरोना ने देश की अर्थव्यवस्था को खूब प्रभावित किया है और तीन सालों में अर्थव्यवस्था को 52 लाख करोड़ रुपये की भारी चपत लगी है।जिससे भारत को उभरने में वित्त वर्ष 2034 – 2035 लग सकता है।
जानकारी के लिए बता दें यह अनुमान आरबीआई बैंक ने 2022- 23 की Scars of the Pandemic’ रिपोर्ट में कहा है। इसमे बताया गया है कि 2020 में कोविड के कारण अर्थव्यवस्था में पहली गिरावट दर्ज हुई। दूसरी बड़ी चपत अर्थव्यवस्था को वर्ष 2021 में लगी। वही 2022 में अर्थव्यवस्था जब पटरी पर आ रही थी तो उसे तीसरी लहर के कारण बड़ा झटका लगा और अर्थव्यवस्था भरभराकर नीचे गिरी।
