हफ्ते के आखरी कारोबारी दिन घेरलू शेयर बाज़ार में ज़ोरदार तेज़ी रही और दोनों ही इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी एकबार अपने सर्वोच्च शिखर पर बंद हुए. बाज़ार आज शुरुआत से ही तेज़ी में नज़र आ रहा था, बाजार की ओपनिंग ही आज 300 अंक उछलकर हुई और ये तेज़ी दिन भर आगे बढ़ती रही और अंत में सेंसेक्स 847 अंक मजबूत होकर अपने रिकॉर्ड हाई 72568 पर बंद हुआ. वहीँ निफ़्टी भी 247 अंक उछलकर रिकॉर्ड हाई अंक उछलकर 21894 के लेवल पर क्लोज हुआ. बाजार की इस तेजी में सबसे बड़ा हाथ आई टी सेक्टर का रहा, इसके अलावा तकरीबन हर सेक्टर में खरीदारी रही.
शेयर बाजार की आज की रैली से निवेशकों ने करीब 3 लाख करोड़ रुपये कमा लिए. गुरूवार को बाजार बंद होने पर बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्कैट कैप 3,70,47,470.01 करोड़ रुपये था जबकि आज इसमें करीब 3 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है. गुरूवार को आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों TCS और infosys ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे. नतीजे निवेशकों को पसंद आये और उसका असर आज के कारोबार में देखा गया. निफ्टी पर आज आईटी इंडेक्स 5 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है जिसमें इंफोसिस का बड़ा हाथ रहा और वो 7.5 फीसदी बढ़कर बंद हुआ, वहीँ टेक महिंद्रा और टीसीएस 4.5 फीसदी की तेज़ी रही.
सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले शेयरों में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, रिलायंस, आईटीसी, एचयूएल, टाटा स्टील, सन फार्मा, जेएसडब्लू स्टील, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस शामिल रहे। वहीँ कमाई गंवाने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन कंपनी, नेस्ले, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक का नाम रहा.