Site icon Buziness Bytes Hindi

IT Raid: भ्रष्ट बकवास कॉरपोरेशन बन चुका है बीबीसी, भाजपा

bhatia

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने BBC की नयी परिभाषा गढ़ते हुए उसे भ्रष्ट बकवास कॉरपोरेशन बताया है. गौरव भाटिया आज बीबीसी दफ्तरों पर आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद विपक्ष के हमलों का पत्रकार वार्ता में जवाब दे रहे थे. गौरव भाटिया ने कहा कि देश के अंदर कोई भी संसथान आया कंपनी हो, स्वदेशी हो या विदेशी, चाहे जितने बड़े नाम वाली हो उसे देश के कानून के हिसाब से ही काम करना पड़ेगा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर कुछ गलत नहीं किया है तो इनकम टैक्स के सर्वे से डर कैसा।

रेड नहीं सर्वे है

गौरव भाटिया ने इसे रेड नहीं बल्कि आयकर विभाग का सर्वे बताया है. उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक उससे सर्वे करने का पूरा अधिकार है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कार्रवाई नियमों के मुताबिक और संविधान के अनुसार की जा रही है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर जिस तरह की प्रतिक्रियाएं दे रही है वो चिंता का विषय हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप बीबीसी के अगर कृत्य देखें तो पाएंगे कि ये दुनिया की सबसे भ्रष्ट बकवास कॉरपोरेशन हो गई है।

बीबीसी ने जारी किया बयान

आयकर विभाग के इन छापों के बीच बीबीसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि आयकर विभाग की टीम इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं. बीबीसी का स्टाफ और अधिकारी उनके साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. बयान में कहा गया कि उम्मीद है कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी. इससे पहले बीबीसी ने अपने स्टाफ को आधिकारिक रूप से मैसेज भेजकर निर्देश दिया था कि जो स्टॉफ घर पर हैं, वो घर पर ही रहें. जो स्टाफ ऑफिस में मौजूद है उसकी चिंता न करें. बीबीसी ने कहा सिचुएशन को हैंडल किया जा रहा है, घबराने की जरूरत नहीं है.

Exit mobile version