Site icon Buziness Bytes Hindi

टीम इंडिया का हेड कोच बनना सम्मान की बात: गंभीर

gambhir

कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 साल बाद चैंपियन बनाने वाले टीम के मेंटर गौतम गंभीर भारतीय टीम के अगले हेड कोच होंगे, ऐसे कयास आईपीएल के प्ले ऑफ राउंड तक पहुँचने तक लगने लगे थे। अब इस पर गौतम गंभीर का भी बयान आ गया है। एक कार्यक्रम में जब एक बच्चे ने गंभीर से पूछा कि क्या आप टीम इंडिया के अगले हेड कोच बनना चाहते हैं और भारतीय टीम को विश्व कप जिताने के लिए आप क्या करेंगे। इस पर गंभीर ने कहा कि अगर आपको भारतीय टीम का हेड कोच बनने का मौका मिले तो इससे बड़ी और सम्मान की बात कुछ नहीं हो सकती। भारतीय टीम का हेड कोच बनने का मतलब है 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करना, जो बहुत बड़ी बात है। गंभीर की इस बात से लगता है कि गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच बनने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि गंभीर के अलावा कई दिग्गज क्रिकेटरों को लेकर चर्चा थी कि वह भारतीय टीम के अगले हेड कोच बन सकते हैं, लेकिन एक के बाद एक कई दिग्गजों ने इस जिम्मेदारी को लेने से इनकार कर दिया। चाहे वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग हों या जस्टिन लैंगर, यहां तक ​​कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा भी हेड कोच बनने से इनकार कर चुके हैं।

खबर ये भी आई कि हेड कोच के लिए CSK के कोच स्टेफेन फ्लेमिंग का नाम भी सामने आया और ये भी खबर आयी कि स्टेफेन को मनाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है, ऐसे में बीसीसीआई के साथ-साथ भारतीय टीम के लिए भी टेंशन बढ़ने लगी है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ ही भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। ऐसे में अगर गंभीर हेड कोच बनते हैं तो वह 1 जुलाई से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

Exit mobile version